• Fri. Jun 12th, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर स्वास्थ्य विभाग का कार्यक्रम आयोजित, लाभार्थियों को वितरित किए गए आयुष्मान कार्ड

    Share

    जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ भारतीयों की सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग, जौनपुर द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बृजेश कुमार सिंह ‘प्रिंशू’ उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पिछले 12 वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।

    इस अवसर पर आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए गए तथा टीबी रोगियों को निक्षय पोषण पोटली प्रदान की गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं Indian Medical Association (आईएमए) के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने जनपदवासियों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विभाग आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

    कार्यक्रम में जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सत्यव्रत त्रिपाठी सहित चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुशील अग्रहरी द्वारा किया गया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed