• Fri. Jun 12th, 2026

    जौनपुर के दो खिलाड़ियों का स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन, जिले में खुशी की लहर

    Share

    जौनपुर। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिद्दीकपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों आशु यादव और अभिनव कुमार का चयन स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ है। यह चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

    जानकारी के अनुसार, कुमारी आशु यादव का चयन वॉलीबॉल खेल में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की कक्षा-11 के लिए हुआ है। उन्होंने स्टेडियम में अंशकालिक मानदेय वॉलीबॉल प्रशिक्षक दिलीप कुमार की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त किया था। आशु जौनपुर जनपद के ग्राम बिथार, पोस्ट चोरसंड की निवासी हैं और उनके पिता का नाम जितेंद्र यादव है।

    वहीं, अभिनव कुमार का चयन हैंडबॉल खेल में स्पोर्ट्स कॉलेज फतेहपुर की कक्षा-9 के लिए हुआ है। वे ग्राम देवकली, पोस्ट सरायख्वाजा के निवासी हैं और उनके पिता का नाम पप्पू है। उनकी प्रतिभा को निखारने में अंशकालिक मानदेय हैंडबॉल प्रशिक्षक नीलेश यादव की अहम भूमिका रही है।

    दोनों खिलाड़ियों के चयन पर जिले में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर जौनपुर के क्रीड़ा अधिकारी अशोक सोनकर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed