• Thu. Jun 11th, 2026

    ₹29.93 करोड़ की लागत से बने गोमती सेतु का राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया निरीक्षण

    Share

    जौनपुर, 11 जून। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गिरीश चंद्र यादव ने गुरुवार को कलीचाबाद से प्यारेपुर तक गोमती नदी पर निर्मित सेतु का स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग ₹29.93 करोड़ की लागत से तैयार इस पुल के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और सुरक्षा मानकों का उन्होंने बारीकी से जायजा लिया।

    निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस सेतु के शुरू होने से जौनपुर शहर में लगने वाले जाम की समस्या में काफी राहत मिलेगी। साथ ही प्यारेपुर, हल्दीपुर, चंबलतारा, डेरा युसूफ समेत सैकड़ों गांवों के लोगों को पॉलिटेक्निक, नईगंज, अलीगंज, मदारपुर, बदलापुर, सुल्तानपुर और लखनऊ जाने के लिए शहर के अंदर से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा।

    राज्यमंत्री ने बताया कि सेतु के दोनों ओर अप्रोच मार्ग का भी निर्माण कराया गया है, जिसमें एक तरफ 600 मीटर तथा दूसरी तरफ 800 मीटर लंबी सड़क बनाई गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।

    इस अवसर पर सेतु निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर जे.पी. गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्र, मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, जिला कार्यालय मंत्री दीपक सिंह ‘मांटो’, विनय सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *