• Thu. Jun 11th, 2026

    तेज रफ्तार डम्फर से बाल बाल बचे मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग, कुत्ता मरा

    Jaunpur police
    Share


    जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के शिवपुर नहर की पुलिया के समीप सैदपुर गांव के पास गुरुवार की सुबह मोर्निंग वाक पर निकले दो व्यक्ति तेज रफ्तार डम्फर की चपेट में आने से बाल बाल बच गए। हालांकि उनके साथ चल रहे उनके कुत्ते को डम्फर ने कुचल दिया। वह मर गया।
    क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी रामायण सिंह तथा अनिरुद्ध सिंह उर्फ मखन्चु बेलाव कबुलपुर मार्ग पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे।उनके साथ उनका पालतू कुत्ता भी था।वह दोनो लोग जब उक्त गांव के पास पहुंचे थे कि बेलाव की तरफ से काफी तेज रफ्तार से एक मिट्टी लदा डम्फर आया।डम्फर ने उन लोगो से कुछ दूर चल रहे कुत्ते को कुचल दिया।जिसके बाद वह असन्तुलित हो गया।यह देखकर रामायण सिंह तथा अनिरुध्द सिंह उर्फ मखन्चु सिंह सड़क छोड़ कर खेत की तरफ भागकर जान बचाये।घटना के बाद डम्फर को स्थानीय लोगो ने रोक लिया।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। थानाध्यक्ष जलालपुर प्रशांत सिंह मौके पर पहुंचकर डम्फर तथा चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गए।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *