• Thu. Jun 11th, 2026

    शराब के नशे में पत्नी को पीटकर कपड़े जलाए, पति पर प्राथमिकी दर्ज

    Share

    बरसठी | थाना क्षेत्र के पपरावन गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला के साथ मारपीट, कपड़े जलाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    गांव निवासी रेखा सिंह पत्नी अनुज सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके पति आए दिन शराब पीकर घर पहुंचते हैं और उसे तथा बच्चों को प्रताड़ित करते हैं। आरोप है कि उन्होंने घर का सामान बाहर फेंक दिया और परिवार के कपड़ों में आग लगा दी। पीड़ित महिला का आरोप है कि विरोध करने पर पति ने उसके गले में साड़ी बांधकर घसीटना शुरू कर दिया तथा जान से मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर उसका छोटा बेटा पड़ोसियों को बुला लाया। पड़ोसियों के हस्तक्षेप से उसकी जान बच सकी। आरोप है कि इस दौरान पति ने लाठी-डंडे से भी उसकी पिटाई की। घटना की सूचना डायल-112 पुलिस को दी गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति अनुज सिंह पुत्र रामलोटन सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(3) एवं 324(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *