जौनपुर, 10 जून। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में चल रहे समेकित जन कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा की बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि 8 जून से 14 जून तक संचालित विशेष जनसंपर्क एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मलिन बस्तियों में संवाद कार्यक्रम तथा “सरकार आपके द्वार” के तहत जन समस्या समाधान शिविर लगाए गए।
बैठकों में ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याएं सुनकर निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित की गई। अधिकारियों ने लोगों से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील भी की।
अभियान के दौरान स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए सार्वजनिक स्थलों की सफाई कराई गई। साथ ही “प्लास्टिक मुक्त तालाब अभियान” के तहत तालाबों से प्लास्टिक कचरा हटाकर उनके सुंदरीकरण का कार्य किया गया। इस विशेष अभियान में 100 कुंतल से अधिक प्लास्टिक अपशिष्ट एकत्र कर उसके समुचित निस्तारण की कार्रवाई की गई। प्रशासन ने इसे स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम पंचायतों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

