• Wed. Aug 12th, 2026

    तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पैदल जा रहा व्यक्ति घायल, वाराणसी रेफर

    Share

    जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र में मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पैदल जा रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान ठाठर ग्राम सभा के ढ़ेरा गांव निवासी घनश्याम पटेल के रूप में हुई है।

    बताया गया कि घनश्याम पटेल शाम करीब 7:30 बजे अपने घर से गौरी शंकर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया।

    स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर वाराणसी के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची गोपालापुर चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    स्थानीय लोगों का दावा है कि दुर्घटना के बाद भागने वाला बाइक चालक रिकेवीपुर गांव का विकास उर्फ मिंटू है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। गोपालापुर चौकी प्रभारी मंहगू यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *