• Sun. Jun 14th, 2026

    कायस्थ महासभा 7235 देशभर में बनाएगी आईटी सेल, संगठन विस्तार पर जोर

    Share

    जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय आईटी सेल प्रमुख सुबीर सेन ने घोषणा की है कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए पूरे देश में कायस्थ महासभा 7235 की आईटी सेल का गठन किया जाएगा।

    यह घोषणा उन्होंने जौनपुर के बाजिदपुर स्थित आवास पर आयोजित एक स्वागत समारोह में की। उन्होंने कहा कि कायस्थ महासभा 7235 की पहचान अब देश के विभिन्न राज्यों में बन चुकी है और बड़ी संख्या में लोग संगठन से जुड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन की सदस्यता पूरी तरह निशुल्क है।

    प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में जिलाध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है और शेष जिलों में भी जल्द नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरिजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन कायस्थ समाज के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

    कार्यक्रम में विभिन्न कायस्थ संगठनों के पदाधिकारियों ने समाज की एकजुटता, संगठन विस्तार और राष्ट्रहित में समाज की भूमिका पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और देशभर में अपनी पहचान बना रहा है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed