जौनपुर। तेजीबाजार थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर रसिकापुर चौराहे के पास से पकड़कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मदन लोना (करीब 40 वर्ष) पुत्र राम वरन लोना निवासी घरवासपुर, थाना तेजीबाजार के रूप में हुई है। उसके खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में थाना तेजीबाजार में मुकदमा दर्ज है। मामले में बीएनएस की धारा 64(1), 74 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
थानाध्यक्ष सत्येन्द्र भाई पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ओंकारनाथ सिंह, हेड कांस्टेबल सतीश सिंह और कांस्टेबल पंकज यादव शामिल रहे।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेजते हुए मामले की आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

