• Tue. Jun 9th, 2026

    मुरलीपुर रेलवे अंडरपास में जलभराव से आवागमन बाधित, ग्रामीण परेशान

    Share

    जौनपुर। केराकत क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा मुरलीपुर स्थित रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों हुई लगातार बारिश के बाद से अंडरपास में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है।

    यह अंडरपास केराकत की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित है, जिससे डेहरी, सरावां, तरियारी, परमानंदपुर, झमका, सूरतपुर, पेसारा और पलिया सहित कई गांवों के लोगों का दैनिक आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण समस्या लगातार बनी हुई है।

    ग्राम सभा सरावां के निवासी दिवाकर राजभर, संदीप कुमार, बेलाल अहमद, इम्तियाज, संतोष और मोनू सहित अन्य लोगों ने बताया कि अंडरपास में भरे पानी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और आम राहगीरों को आने-जाने में काफी कठिनाई हो रही है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

    ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed