• Sun. Jun 7th, 2026

    प्रेम प्रसंग में युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    Share

    जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के इमलों गांव में रविवार को प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद के चलते एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

    घटना की जानकारी मिलने पर जफराबाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस अधिकारियों ने युवक से बातचीत कर उसे शांत कराने की कोशिश की। काफी देर तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचते रहे।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

    फिलहाल पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। युवक के टावर पर चढ़ने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed