• Fri. Jun 5th, 2026

    गोमती में डूबने से दो युवकों की मौत, फायर ब्रिगेड की टीम ने निकाले शव

    Share


    जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के गोमती नदी के सद्भावना पुल के पास विसर्जन घाट के समीप नहाते समय दो युवक नदी में डूब गये जबकि 4 लोगों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। एफएसओ नागेंद्र नाथ द्विवेदी के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों के शवों को बरामद कर लिया। आपको बता दें कि जफराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी 24 वर्षीय दिलीप पटेल पुत्र दशरथ पटेल व दूसरा युवक वाराणसी जनपद के मिर्जामुराद निवासी नितिन विश्वकर्मा पुत्र मुट्टूर विश्वकर्मा अपने दोस्तों के संग गोमती नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से सभी 6 दोस्त डूबने लगे। आननफानन में स्थानीय लोगों ने 4 लोगों को बचा लिया लेकिन दिलीप और नितिन गहरे पानी में डूब गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। एफएसओ नागेंद्र नाथ द्विवेदी की टीम ने दोनों शवों को बरामद किया।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed