• Fri. Jun 5th, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर युवा नेता विकेश उपाध्याय ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    Share

    जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कांग्रेस के युवा नेता एवं जनपद के प्रमुख व्यवसायी विकेश उपाध्याय “विक्की” ने नगर के इंग्लिश क्लब के समीप बृहद वृक्षारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने नीम सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया तथा लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

    वृक्षारोपण के उपरांत विकेश उपाध्याय ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और लगातार घटते हरित क्षेत्र मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है।

    उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं, जो न केवल शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं बल्कि जलवायु संतुलन बनाए रखने, भूजल संरक्षण करने और जैव विविधता को सुरक्षित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण अभियान से जुड़ने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

    विकेश उपाध्याय ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण से जुड़ी अनेक समस्याओं का समाधान संभव है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा पौधों की सुरक्षा और देखभाल करने का वचन दिया।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed