जौनपुर, 05 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सद्भावना क्लब, जौनपुर द्वारा इंद्रा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मोमिनपुर, छबीलपुर में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद मौर्य ने की।
इस अवसर पर क्लब के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है और प्रत्येक व्यक्ति को इसके प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में ज्ञानेंद्र कुमार पाल, दिनेश कुमार, चंद्रेश, पूर्व अध्यक्ष हफीज़ शाह, निवर्तमान अध्यक्ष मो. रज़ा खान, सचिव हर्ष माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष विनीत गुप्ता, अधिवक्ता रविकांत जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष आशीष साहू, चंदन एवं सौरभ गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की गई। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने हरित, स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।


