• Fri. Jun 5th, 2026

    भाजपा सरकार समस्याओं की जननी, पीडीए समाज का हक छीना जा रहा : राकेश मौर्य

    Share

    फेक एनकाउंटर की संविधान में कोई जगह नहीं : शैलेंद्र यादव ‘ललई’

    जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद जौनपुर में समाजवादी पार्टी द्वारा विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में समाजवादियों ने नगर स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

    इसके बाद कार्यकर्ता बैनर, पोस्टर और तख्तियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और बढ़ती महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, आरक्षण घोटाला, पेपर लीक, फेक एनकाउंटर, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अघोषित विद्युत कटौती, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस के बढ़ते दाम, जल जीवन मिशन तथा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट योजनाओं में कथित भ्रष्टाचार सहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।

    धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार ही देश और प्रदेश की समस्याओं की जननी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पीडीए समाज के युवाओं के अधिकारों को छीनकर उन्हें सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक रूप से कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज आगामी चुनावों में इसका जवाब देगा।

    पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ‘ललई’ ने कहा कि फेक एनकाउंटर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसका दुरुपयोग किया जा रहा है और प्रशासन को समय रहते इस विषय को गंभीरता से लेना चाहिए।

    धरने को विधायक तूफानी सरोज, लकी यादव, डॉ. रागिनी सोनकर, पंकज पटेल, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, राजनारायण बिंद, मोहम्मद अरशद खान, श्रद्धा यादव, पूर्व राज्यमंत्री संगीता यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जामेई सहित अनेक नेताओं ने संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की।

    कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने आठ सूत्रीय मांगपत्र महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह को सौंपकर विभिन्न जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। धरना-प्रदर्शन में हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता और पीडीए समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed