• Fri. Jun 5th, 2026

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिवस पर जौनपुर में भव्य आयोजन, दिव्यांगों व छात्राओं को बांटी गई साइकिलें

    Share

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जौनपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर स्थित टीडी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह में 54 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल तथा 54 जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं द्वारा 54 पौधों के रोपण से हुई। इसके बाद बलराम हॉल में छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों का स्वागत किया। भोजपुरी गायिका सुरभि द्वारा प्रस्तुत भजन “राम सीताराम जय जय राम” ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

    समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में 54 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल और 54 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इसके बाद एनसीसी कैडेटों के कदमताल और डीजे की धुन पर ट्राई साइकिल एवं साइकिल रैली निकाली गई। टीडी इंटर कॉलेज से शुरू होकर बीआरपी मैदान तक पहुंची इस रैली में हजारों लोगों ने भाग लिया। रैली के दौरान पूरा शहर भगवामय नजर आया और लोगों ने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को मनाया।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री एवं भाजपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक महान संत और जनकल्याणकारी नेता हैं। उनके जन्मदिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता का संदेश देने वाला है।

    उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर पूरे जनपद में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। साथ ही भाजपा के दोनों जिलाध्यक्ष अजीत सिंह और अजय सिंह के सहयोग से जिले के सभी मंडलों में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा से जोड़ा जा सके।

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, छात्र-छात्राएं और आम नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर पूरे दिन उत्साह और उत्सव का माहौल बना रहा।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed