• Fri. Jun 5th, 2026

    शांति भंग की आशंका में छह युवक गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश

    Share

    केराकत (जौनपुर)। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संभावित अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत केराकत थाना पुलिस ने छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को शांति भंग की आशंका के आधार पर बीएनएसएस की धारा 170 के तहत हिरासत में लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

    पुलिस के अनुसार जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने तथा संज्ञेय अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में केराकत थाना पुलिस ने कार्रवाई की।

    प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में सक्रिय कुछ व्यक्तियों को चिन्हित किया, जिनके विरुद्ध शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका जताई जा रही थी। आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया और उनके विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की।

    गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में तरियारी गांव निवासी सूरज यादव पुत्र राजेश यादव, शिवम यादव पुत्र बजरंगी यादव तथा राजेश यादव पुत्र देवनाथ यादव शामिल हैं। इसके अलावा अतरौरा गांव निवासी कृष्णा यादव उर्फ गोलू पुत्र सुभाष यादव, दीपक यादव पुत्र संजय यादव और विवेक यादव पुत्र लवकुश यादव को भी गिरफ्तार किया गया।

    पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और शांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

    गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक सच्चिदानंद, उपनिरीक्षक कृष्णदत्त शुक्ला, उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, उपनिरीक्षक शिवानंद वर्मा, हेड कांस्टेबल संजय यादव, रिजर्व कांस्टेबल आदर्श मिश्रा तथा कांस्टेबल शैलेंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed