• Fri. Jun 5th, 2026

    गैंग बनाकर मनबढ़ी करने वाले नौ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

    Share

    बक्शा (जौनपुर)। अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बक्शा थाना पुलिस ने गैंग बनाकर मनबढ़ी और दबंगई करने वाले नौ युवकों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए युवक क्षेत्र में समूह बनाकर मनबढ़ी करते थे तथा उनकी गतिविधियों की लगातार निगरानी की जा रही थी। पर्याप्त साक्ष्य और सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अभियान चलाकर सभी को हिरासत में ले लिया।

    गिरफ्तार अभियुक्तों में सचिन बिन्द (19), आशीष बिन्द (19) और कृष्णा बिन्द (19) निवासी सरायहरखू, अभिषेक मौर्या (18) निवासी सदरुद्दीनपुर, चंदन यादव (27) निवासी उटरु खुर्द, कमलेश कुमार (30) निवासी कर्तिहा, संदीप यादव (32) निवासी सड़ेरी, माखन प्रजापति (19) निवासी सड़ेरी तथा हिमांशु गौतम (18) निवासी लखनीपुर शामिल हैं। सभी आरोपी बक्शा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और युवाओं में बढ़ती गैंग संस्कृति पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने या समूह बनाकर दबंगई करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    पुलिस ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले तथा आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed