• Thu. Jun 4th, 2026

    एटीएम कार्ड बदलकर बुजुर्ग के खाते से 1.55 लाख रुपये की ठगी

    Share

    जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर एक बुजुर्ग के खाते से 1 लाख 55 हजार 700 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    सिकरारा थाना क्षेत्र के लेधुआ रीठी गांव निवासी रमापति तिवारी 20 मई 2026 को नौपेड़वां बाजार स्थित एक एटीएम पर रुपये निकालने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। रमापति तिवारी को इसकी भनक तक नहीं लगी और वह बिना पैसे निकाले घर लौट गए।

    कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि उनके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की अहमदाबाद शाखा स्थित खाते से 1 लाख 55 हजार 700 रुपये निकाल लिए गए हैं। इसके बाद उन्होंने बक्शा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

    थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 275/2026 के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *