• Thu. Jun 4th, 2026

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, युवती की शिकायत पर कार्रवाई

    Share

    जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार कर धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।

    पुलिस के अनुसार, युवती ने 3 जून को थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि कादीपुर, जाफराबाद निवासी सूरज यादव ने शादी का वादा कर करीब तीन वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और धमकी देने लगा।

    तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष गंगासागर मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

    मुखबिर की सूचना पर गुरुवार सुबह करीब 11:05 बजे निर्मला आईटीआई तिराहे के पास से आरोपी सूरज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान सभी कानूनी प्रक्रियाओं तथा मानवाधिकार संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।

    पूछताछ के दौरान आरोपी ने आरोपों से इनकार किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *