• Sat. Jun 13th, 2026

    सुरेरी में पुलिस टीम पर बदमाशों की फायरिंग, बाल-बाल बचे जवान; तीन हमलावर फरार

    Share

    जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मियों की सतर्कता और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया, जबकि हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
    जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक रामाशीष यादव, आरक्षी संदीप गौड़, समीर यादव, जयहिंद तथा पीआरडी चालक आशीष कुमार के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। रात करीब दो बजे कोठिया की बारी बहद के पास सुरेरी बाजार की ओर से एक बाइक पर तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए।
    पुलिस टीम ने उन्हें रोककर पूछताछ करने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने रुकने के बजाय असलहा निकालकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी के बीच पुलिसकर्मियों ने खुद को सुरक्षित कर लिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
    फायरिंग के बाद तीनों आरोपी भदोही की दिशा में फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
    उपनिरीक्षक रामाशीष यादव की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
    थानाध्यक्ष सुरेरी दिव्य प्रकाश सिंह ने कहा कि पुलिस पर हमला करने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनकी पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed