• Sun. Jun 14th, 2026

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जौनपुर में 5 से 21 जून तक चलेगा जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान

    Share

    जौनपुर, 04 जून 2026। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून से 21 जून तक चलाए जाने वाले समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान की रूपरेखा तय की गई। अभियान का संचालन सेवा, संस्कार, सुशासन और सम्मान के मूल भाव के अनुरूप किया जाएगा।

    जिलाधिकारी ने बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों, विकास खंडों और नगर निकायों में व्यापक पौधरोपण किया जाएगा। अमृत सरोवर, तालाब, सड़क, एक्सप्रेसवे, नदी और नहर किनारे पौधे लगाए जाएंगे तथा सिटी फॉरेस्ट विकसित करने पर विशेष जोर रहेगा।

    8 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क एवं जनजागरूकता कार्यक्रम, 14 से 16 जून तक जनकल्याण एवं स्वास्थ्य शिविर, 16 से 17 जून तक विकसित भारत संकल्प सम्मेलन तथा 17 से 20 जून तक विकास प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। वहीं 18 व 19 जून को प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं आयोजित होंगी, जिनमें किसानों को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि चौपाल लगाकर जनसमस्याओं के समाधान पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed