• Wed. Jun 3rd, 2026

    पाँच करोड़ रुपए के विकास कार्यो का पालिकाध्यक्ष एवं सांसद ने किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

    Share

    मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर । स्थानीय नगर क्षेत्र के धौरहरा वार्ड में स्थित नवनिर्मित कान्हा गौशाला , कान्हा गौशाला पहुँच सम्पर्क मार्ग , नगर क्षेत्र के नौ बड़े नालों का लोकार्पण एवं नगर पालिका प्रांगण में कार्यालय भवन का शिलान्यास विधि-विधान से पूजन-अर्चन , गौपूजन के साथ भव्य लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि एवं सांसद सीमा द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से बुद्धवार को देर शाम किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि ने कहा कि नगर के विकास के इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज पाँच करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा है वह आप सब के हमारे ऊपर किया गया अटूट विश्वास एवं स्नेह एवं प्यार का परिणाम है । आपके द्वारा जिस आशा और विश्वास के साथ हमें अपना प्यार दिया जिसके बल पर आज मैं गर्व के साथ आपके बीच मे खड़ा होकर कह सकता हूँ कि जनपद की अन्य नगर पालिकाओं की तुलना में मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका क्षेत्र का जो विकास हुआ है वह आपके सामने है ।

    मुंगराबादशाहपुर का यह विकास आने वाले दिनों में नगर के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा । सांसद सीमा द्विवेदी ने मुंगराबादशाहपुर नगर विशेषकर धौरहरा वार्ड के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपसब बहुत सौभग्यशाली है कि पूरे नगर में यह पहली गौशाला की व्यवस्था हुई है यह सौभाग्य की बात है । अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी ने गौशाला की व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस गौशाला में लगभग डेढ़ सौ गौवंशों की रखने की व्यवस्था , बाउन्ड्री , भूसाघर , चारागाह , गौशाला तक लगभग एक किलोमीटर पहुँच सम्पर्क मार्ग , विद्युत व्यवस्था एवं गौवंशों के देख-रेख के लिए कर्मचारियों की स्थायी व्यवस्था की गयी है । कार्यक्रम के पूर्व पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि , सांसद सीमा द्विवेदी , अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से विधि-विधान से गौपूजन एवं पूजन-पाठ कर नारियल तोड़कर लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता राम अछिब पाण्डेय तथा संचालन विहिप नेता विशम्भर दुबे ने किया । इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के सभासद गण , राजस्व निरीक्षक रासमानुज शुक्ला , अवर अभियन्ता प्रशान्त राय , अवर अभियन्ता ओम प्रकाश , शेर बहादुर सिंह , नागेन्द्र सिंह , दिवाकर द्विवेदी , विहिप नेता अमित दुबे , राम बली मिश्रा , राजेश गुप्ता , वीरेन्द्र कुमार बाबा , प्रकाश शुक्ला , सदाशिव गुप्ता , तहसील व्यापार मण्डल के अध्यक्ष विश्वामित्र टण्डन , राजीव गुप्ता कपड़ा वाले , दिनेश गुप्ता , डॉ0 राजेश गुप्ता , प्रदीप गुप्ता , शिवजी मिश्रा , राजेश गुप्ता चल्लू , लक्ष्मी विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed