• Wed. Jun 3rd, 2026

    सोशल मीडिया ग्रुप बनाकर अराजकता फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार, शांति भंग में कार्रवाई

    Share

    जौनपुर। जनपद में अपराध एवं अराजक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुरेरी पुलिस ने सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर मारपीट, झगड़ा, गाली-गलौज और धमकी देने जैसी गतिविधियों में शामिल दो अराजक तत्वों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में थाना सुरेरी पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए दोनों युवक सोशल मीडिया के माध्यम से समूह बनाकर विवाद और अराजक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे थे।

    पुलिस ने नितेश पटेल पुत्र विजय बहादुर पटेल निवासी भानपुर तथा दीपक चौहान पुत्र हीरेन्द्र चौहान निवासी कठवतिया, थाना सुरेरी को हिरासत में लेकर धारा 170, 126 एवं 135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की और उनका चालान संबंधित न्यायालय भेज दिया।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा शांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी प्रकार की अराजक गतिविधि या सोशल मीडिया के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    यह कार्रवाई उपनिरीक्षक लाल मोहर राम के नेतृत्व में थाना सुरेरी पुलिस टीम ने की, जिसमें पुलिस कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed