• Wed. Jun 3rd, 2026

    किराये के कमरे में लेखपाल का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    Trimurti multi speciality hospital Ad
    Share

    मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील में तैनात एक लेखपाल का शव बुधवार सुबह उनके किराये के कमरे में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, दारा सिंह चौहान (59) निवासी खातापुर चौहान बस्ती, थाना सारनाथ, वाराणसी, मड़ियाहूं तहसील के भंवरास क्षेत्र में लेखपाल के पद पर तैनात थे। वह दिलावरपुर मौर्य कटरा में किराये के कमरे में रहते थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने कमरे पर पहुंचे और दरवाजा बंद कर आराम करने चले गए।

    बुधवार सुबह करीब सात बजे तक जब उनका कमरा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को आशंका हुई। लोगों ने कई बार आवाज लगाकर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो लेखपाल का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी।

    तहसीलदार राकेश कुमार ने बताया कि दारा सिंह चौहान कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उच्च रक्तचाप की दवा ले रहे थे। उन्होंने कहा कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

    घटना के बाद तहसील कर्मियों और क्षेत्रीय लोगों में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed