• Tue. Jun 2nd, 2026

    पागल कुत्ते का आतंक, आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटा

    Share

    जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के शाहपंजा मोहल्ले में एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया। कुत्ते के हमले में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कुत्ता अचानक राह चलते लोगों पर हमला करने लगा, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक मासूम बच्चे पर कुत्ते के हमले का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे से वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने प्रशासन और नगर निकाय से कुत्ते को पकड़ने तथा आवारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग घायलों का उपचार कर रहा है।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *