जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दो थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार, विश्वनाथ प्रताप सिंह को सिटी कोतवाली से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक सिकरारा बनाया गया है। वहीं त्रिवेणी सिंह को सिकरारा से हटाकर सिटी कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। इस फेरबदल को पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के कदम के रूप में देखा जा रहा है।


