• Sun. May 31st, 2026

    सहायक आचार्य परीक्षा-2025 जौनपुर में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न, 3,537 अभ्यर्थी हुए शामिल

    Share

    जौनपुर। जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित सहायक आचार्य, राजकीय (प्राविधिक) परीक्षा-2025 जनपद में सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई।

    जनपद के कुल 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 6,163 अभ्यर्थियों में से 3,537 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 2,626 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

    परीक्षा के दौरान सभी सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहे और व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी बनाए रखी। जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को पूर्व से ही सजग एवं सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए थे।

    प्रशासन की कड़ी निगरानी एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के चलते परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, अनुशासन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी नियमित निरीक्षण किया, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

    जिलाधिकारी के निर्देशन में परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों एवं कर्मियों के सहयोग की सराहना की।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed