• Sat. May 30th, 2026

    बरसठी पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

    Share

    बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को बरसठी रेलवे स्टेशन के पास से वांछित अभियुक्त पवन पुत्र ज्वाला, निवासी पकरी फूलन देवी तिराहा, थाना भदोही को गिरफ्तार किया गया।

    पुलिस ने बताया कि अभियुक्त थाना बरसठी में दर्ज मुकदमा संख्या 181/2026 में वांछित चल रहा था। काफी समय से उसकी तलाश की जा रही थी।

    थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

    गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अनिल यादव, कांस्टेबल संदीप पटेल, प्रदीप कुमार वर्मा तथा महिला कांस्टेबल अंकिता शामिल रहीं।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *