• Thu. May 28th, 2026

    शांति भंग की आशंका में 16 लोगों पर पुलिस की कार्रवाई

    Trimurti multi speciality hospital Ad
    Share

    खुटहन (जौनपुर)। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गुरुवार को विभिन्न गांवों से 16 लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की।

    प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़नपुर, कनामऊ, शेरपुर, लवायन तथा गभिरन गांवों में अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने विवाद और अशांति फैलाने की आशंका में 16 लोगों को निरुद्ध किया।

    पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। अभियान में उपनिरीक्षक सत्येंद्र नारायण सिंह, महेंद्र यादव, हरिशंकर यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *