जौनपुर, 28 मई 2026। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. द्वारा गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव एवं अभिलेखों का गहन जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता की भी जांच की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी सीसीटीवी कैमरे निरंतर क्रियाशील रहने चाहिए ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि०/रा० परमानंद झा, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


