जौनपुर। खेतासराय पुलिस ने चर्चित दुल्हा हत्याकांड में फरार आरोपियों को शरण देने वाले एक वांछित सहयोगी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को मामले में अहम सफलता माना जा रहा है।
खेतासराय पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर जिले में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही थी।
मंगलवार सुबह करीब 5:45 बजे मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने गुरैनी-कलापुर नहर रोड स्थित तरसावां मोड़ पर घेराबंदी कर प्रिन्स राजभर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रिन्स राजभर पुत्र विक्रम राजभर निवासी तरसावां थाना सरायख्वाजा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर थाना खेतासराय में मु0अ0सं0 91/2026 के तहत विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि वह दुल्हा हत्याकांड में फरार चल रहे अभियुक्तों को शरण देने और सहयोग करने में शामिल था।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है। वहीं मामले से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।


