• Tue. May 26th, 2026

    मो. हसन पीजी कॉलेज में विशाल रोजगार मेले का आयोजन, युवाओं को मिले रोजगार के अवसर

    Share

    जौनपुर। मो. हसन पीजी कॉलेज में मंगलवार को विशाल रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया, जिसमें जनपद एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस मेले में बैंकिंग, लॉजिस्टिक्स तथा विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियों ने प्रतिभाग कर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ रोजगारपरक अवसरों का जुड़ना अत्यंत आवश्यक है और महाविद्यालय युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने मेले में शामिल कंपनियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

    मेले में अभ्यर्थियों का पंजीकरण, साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया पूरे दिन चलती रही। प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर बताया।

    रोजगार मेले का सफल संचालन महाविद्यालय के आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. अभिषेक कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में संपन्न हुआ। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ विभिन्न कंपनियों एवं प्रतिभागियों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित किया। कार्यक्रम के समन्वयक मोहम्मद इलियास ने व्यवस्थाओं का कुशल संचालन किया। वहीं डॉ. सलीम, डॉ. जीवन यादव, अंशुमान, हर्ष एवं राज ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। महाविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे रोजगारपरक आयोजनों को जारी रखने की बात कही।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *