• Sun. May 24th, 2026

    खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

    Share

    जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के थानागद्दी इलाके में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब खर्गसेनपुर–सोहनी नहर मार्ग के पास एक खेत (सिवान) में एक युवक का शव मिला।

    स्थानीय लोगों ने खेत में शव देखे जाने की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानागद्दी चौकी इंचार्ज सुरेश सिंह और केराकत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

    घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया है।

    चौकी इंचार्ज सुरेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान और उसकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed