जौनपुर। सद्भावना क्लब, जौनपुर द्वारा लेखपाल भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों की सुविधा हेतु शिया कॉलेज गेट के पास नि:शुल्क शुद्ध पेयजल सेवा का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस जनसेवा कार्य की परीक्षार्थियों एवं स्थानीय लोगों ने सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने परीक्षार्थियों को ठंडा एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया तथा उनकी सुविधा का विशेष ध्यान रखा। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि सद्भावना क्लब हमेशा सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ विवेकानंद मौर्य, कोषाध्यक्ष विनीत गुप्ता, सचिव हर्ष माहेश्वरी, पूर्व अध्यक्ष लालजी यादव, पूर्व अध्यक्ष आशीष साहू, मधुसूदन बैंकर, डॉ अलमदार नज़र, डॉ एम पी बरनवाल, निवर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खां, संतोष अग्रहरि, अखिलेश अग्रहरि,ज्ञानेंद्र कुमार पाल रविंदर यादव, चंद्रेश मौर्य अंश मौर्या ,अवधेश यादव मौर्य सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


