• Thu. May 21st, 2026

    लेखपाल भर्ती परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    Share

    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने लेखपाल भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

    जिलाधिकारी ने तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज, विधि महाविद्यालय पीलीकोठी तथा जीजीआईसी इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, शौचालय व्यवस्था तथा अभ्यर्थियों के बैठने की सुविधा सहित सभी मूलभूत व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

    निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही संपन्न कराई जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, लापरवाही या अनियमितता नहीं होनी चाहिए तथा पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न कराई जाए।

    उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी केंद्रों पर सतर्कता बनाए रखी जाए तथा नकल या अनुचित गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

    निरीक्षण के समय स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित संबंधित अधिकारी एवं केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *