• Thu. May 21st, 2026

    लाइन बाजार क्षेत्र में सीज वाहनों में आग, दो वाहन जलकर क्षतिग्रस्त

    Share

    जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पास सड़क किनारे खड़े सीज (जब्त) वाहनों में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

    घटना में एक इनोवा कार तथा एक बस आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

    आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

    थाने के पास खड़े सीज वाहनों में आग लगने की इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी और भय का माहौल बना रहा।

    लाइन बाजार थाना क्षेत्र में हुई इस घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *