• Thu. May 21st, 2026

    कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की

    Share

    जौनपुर। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

    सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता के धनी थे। उनके नेतृत्व में देश में सूचना प्रौद्योगिकी एवं कंप्यूटर क्रांति का सूत्रपात हुआ, जिसने भारत के विकास को नई गति प्रदान की। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की सादगी, ईमानदारी तथा आधुनिक भारत के निर्माण की सोच आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

    शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने में स्वर्गीय राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने ग्रामीण स्वशासन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ पंचायतों में महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु में युवाओं को मताधिकार प्रदान कर राजीव गांधी ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की भागीदारी को सुदृढ़ किया।

    श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के राष्ट्र निर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना तथा आधुनिक भारत के विकास में उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह डब्बू, विनय तिवारी, सभासद शाहनवाज, इरशाद खान, अनिल दूबे ‘आजाद’, अरुण शुक्ला, अनिल सोनकर, इकबाल हुसैन, मोहम्मद ताहिर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *