• Wed. May 20th, 2026

    बारातियों पर हमला, दूल्हे के भाई का हाथ फैक्चर

    Ashirwad IVF Centre JaunpurAshirwad IVF Centre Jaunpur
    Share

    जफराबाद। केराकत क्षेत्र के बेलाव घाट पुल के पास मंगलवार रात बारात से लौट रहे बारातियों पर बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना में दूल्हे के भाई अखलाख गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका हाथ फैक्चर हो गया। जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के सखोई गांव निवासी रुस्तम अली की पुत्री की शादी में बारात मुफ्तीगंज के नयेपुरा गांव से आई थी। देर रात कुछ बाराती चार पहिया वाहन से वापस लौट रहे थे, तभी बेलाव घाट पुल के पास बदमाशों ने वाहन रुकवाकर गाली-गलौज और छिनैती का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलने पर दूल्हे का भाई अखलाख मौके पर पहुंचा तो बदमाशों ने उसे भी पीट दिया। घटना की सूचना पर जफराबाद, जलालपुर और केराकत पुलिस मौके पर पहुंची तथा आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *