• Thu. May 21st, 2026

    12 घंटे में लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Share

    जौनपुर। सरपतहां थाना पुलिस ने लूट और आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर घटना का खुलासा करते हुए लूटी गई मोटरसाइकिल, नकदी, तमंचा, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाधगांव के पास से आकाश चौबे, अर्जुन चौबे उर्फ लाला चौबे और शिवम चौबे उर्फ चंचल को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी सुलतानपुर जनपद के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के सारी जगदीशपुर गांव के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक, लूटी गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, 2305 रुपये नकद, एक देशी तमंचा 315 बोर, जिंदा कारतूस तथा तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। सरपतहां पुलिस ने बुधवार की सुबह करीब 10 बजे बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *