• Fri. Jul 17th, 2026

    दो बाइकों की भिड़ंत में होमगार्ड की मौत, दो युवक गंभीर

    Share

    जौनपुर। जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के बासापुर गांव के पास बुधवार सुबह करीब 9 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

    हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान अनिल दुबे के रूप में हुई है। वह हीरो होंडा बाइक से नेवढ़िया थाने में ड्यूटी पर जा रहे थे। दूसरी ओर से आ रही तेज रफ्तार बुलेट बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

    दुर्घटना में बुलेट चालक कुशल पांडेय और अंकित यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अनिल दुबे को मृत घोषित कर दिया।

    दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही राजाराम द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed