• Tue. May 19th, 2026

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 31 मई तक करें आवेदन

    Share


    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय परिसर में संचालित स्नातक और स्नातकोत्तर के 60 से अधिक विषयों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक छात्र 31 मई तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के विज्ञान, अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान, विधि, अभियांत्रिकी, फार्मेसी और व्यवसाय प्रबंधन संकायों में विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित हैं। बैचलर स्तर पर 28 विषय, बीटेक में नौ, एमबीए में छह, बीएससी में छह और बीए में तीन विषयों सहित करीब 60 पाठ्यक्रमों में प्रवेश होगा। प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. मिथिलेश सिंह ने सोमवार की सुबह करीब 11 बजे बताया कि समर्थ पोर्टल 25 अप्रैल से सक्रिय है, जहां छात्र ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर सकते हैं। सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। विश्वविद्यालय में आधुनिक प्रयोगशालाएं, केंद्रीय पुस्तकालय, वाई-फाई परिसर, स्टेडियम और छात्रावास जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *