• Sun. May 17th, 2026

    सम्पूर्ण समाधान दिवस में टीबी अस्पताल ने लगाया जागरूकता स्टाल

    Share

    जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेशानुसार एवं जिला क्षय रोग अधिकारी के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टॉल लगाया गया। यह स्टॉल एसीएमओ डॉ. राजीव यादव के नेतृत्व में संचालित किया गया जिसमें टीबी विभाग से सलिल यादव, सुरेंद्र निषाद, डॉ. सुशील अग्रहरि, राजीव श्रीवास्तव, देवेन्द्र प्रजापति, नंद किशोर शर्मा, संजय मौर्य एवं प्रेम यादव सम्मिलित हुये। इस दौरान आमजन को टीबी रोग, उसके बचाव एवं 100 डेज अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही अन्य विभागों द्वारा भी अपने स्टॉल लगाये गये जहां लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया गया।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *