• Sun. May 17th, 2026

    गो हत्यारे को न दे वोट तभी सनातन रहेगा जिन्दा: स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द

    Share

    नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के लेदुका गांव में स्थित देवाधिदेव महादेव काली धाम मन्दिर परिसर में शनिवार की शाम पहुँचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज ने कहा कि गो हत्यारे को न दे वोट तभी सनातन जिंदा रहेंगा। गेरुआ रंग देखकर भरोसा न करें। असली नकली का पहचान अवश्य करें। कुछ लोग कह रहे हैं कि दो गेरुआ धारी आपस में लड़कर सनातन का अपमान कर रहे हैं परन्तु आपको देखना है कि कौन असली है, कौन ढोंगी है? उन्होंने इशारों में मुख्यमंत्री योगी पर तंज कसते हुये कहा कि गो हत्या करने वालों पर भरोसा न करें। यह सनातन के विरोधी न होते तो आज गाये काटी क्यों जा रही हैं? शंकराचार्य ने मानव व पशु में अंतर बताते हुए कहा कि जैसा हम कर्म करेंगे, वैसा ही फल मिलेगा। अन्त में उन्होंने लोगों को गो हत्या रोकने हेतु शपथ दिलायी। संबोधन से पूर्व पहुँचे शंकराचार्य मन्दिर में दर्शन किये। शंकराचार्य के मंच पर पहुँचने पर आयोजक राज राजेश्वर राजगुरु जयशंकर दुबे ने खड़ाऊ का पूजन कर आरती किया। अविमुक्तेश्वरानंद ने उन्हें बदलापुर तहसील गो रक्षा गोशाला हेतु प्रतिनिधि नियुक्त किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता प्रमोद मिश्र, महेश दुबे, विपुल उपाध्याय, राजनाथ सेठ, डॉ. राजदेव दुबे, विजय श्रीवास्तव, राम अवतार मौर्या, विशाल पाण्डेय, उमाशंकर दुबे, बागीश मिश्र सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इसके पहले नौपेड़वा बाजार में कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवराज पाण्डेय के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने शंकराचार्य जी का स्वागत किया।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *