• Wed. May 13th, 2026

    14 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Share

    सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरपतहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शांति भंग की आशंका में 14 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपितों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान कर संबंधित न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह के निर्देशन में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संभावित विवाद एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस टीम ने अभियान चलाकर गिरफ्तारी की।
    गिरफ्तार लोगों में थाना क्षेत्र स्थित गैरवाह रकबा निवासी रामसकल राजभर, सुरजीत राजभर, समोधपुर निवासी सुरेन्द्र, ममता, रिन्कल, सुइथाकला निवासी महेश बिन्द, दीप बिन्द, संदीप बिन्द, जोगिन्दर, पिपरौल निवासी संदीप बिन्द, भवानीपुर निवासी चन्द्रकेश राजभर, राकेश राजभर, देनुआ निवासी सौरभ श्रीवास्तव व रमेश चन्द्र श्रीवास्तव शामिल हैं।
    कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक जंग बहादुर यादव, उपनिरीक्षक चन्द्रमा पाण्डेय, उपनिरीक्षक हरेराम यादव, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल गनेश यादव, कांस्टेबल अमरजीत वर्मा तथा महिला कांस्टेबल शालू राय शामिल रहीं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *