• Sat. Apr 18th, 2026

    अग्निशमन स्मृति दिवस पर फायर स्टेशन से निकली जागरूगता रैली फायर अधिकारी आर पी राय व नागेन्द्र प्रसाद द्विवेदी ने दिखाई रैली को हरी झंडी

    BySatyameva Jayate News

    Apr 14, 2026
    Share

    जौनपुर

    फायर स्टेशन जौनपुर में मंगलवार को “अग्निशमन स्मृति दिवस” के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने कर्तव्य के दौरान शहीद हुए जवानों को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को पिन फ्लैग लगाकर सम्मानित भी किया गया।
    इस मौके पर 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलने वाले “अग्निशमन सुरक्षा सेवा सप्ताह” का भी विधिवत शुभारंभ किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस सप्ताह के दौरान जिले भर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य आम नागरिकों को आग से बचाव और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है।
    कार्यक्रम में बताया गया कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर एक जहाज में विस्फोटक सामग्री में आग लगने से भीषण हादसा हुआ था। इस दुर्घटना में आग बुझाने के दौरान 66 अग्निशमन कर्मियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्हीं वीर जवानों की स्मृति में हर वर्ष यह दिन “अग्निशमन स्मृति दिवस” के रूप में मनाया जाता है।
    अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का थीम “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज – आग की रोकथाम के लिए एक साथ” रखा गया है। इसके तहत स्कूलों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी।
    कार्यक्रम के अंत में नागरिकों से अपील की गई कि वे अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते जान-माल की हानि को रोका जा सके।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *