अपना दल (एस) ने पार्टी कार्यालय पर ज्योतिबा राव फुलेकी जयंती धूमधाम से मनाई गयी

Share

जौनपुर

अपना दल (एस) पार्टी जिला कार्यालय वाजिदपुर में शनिवार को महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा राव फुले की 201वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और उनके विचारों व योगदान पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने फुले जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि लगभग 200 वर्ष पूर्व जब देश में सामाजिक विषमताएं, छुआछूत और मायूसी का माहौल था, उस समय एक साधारण माली परिवार में जन्मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी, जो आज भी सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने शिक्षा के प्रसार, महिलाओं को अधिकार दिलाने, सती प्रथा व बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं के विरोध तथा गरीबों को उच्च शिक्षा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके प्रयासों से समाज में समानता, जागरूकता और सामाजिक भागीदारी की नई दिशा मिली।
पप्पू माली ने अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के शिक्षा क्षेत्र में योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि वे महात्मा ज्योतिबा फुले की विचारधारा और संकल्पना को साकार करने का कार्य कर रही हैं। बताया कि नीट में आरक्षण लागू करने में अनुप्रिया पटेल का योगदान अहम है। उन्होंने कहा कि आज देश में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और दलित, पिछड़े व आदिवासी समाज को भी सम्मानजनक स्थान मिल रहा है, जो महापुरुषों की दूरदर्शिता का परिणाम है।
उन्होंने आगे कहा कि अपना दल (एस) पार्टी एवं माली-सैनी समाज, महात्मा ज्योतिबा राव फुले तथा सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग भारत सरकार से करता है।
कार्यक्रम का संचालन संतोष माली ने किया। इस अवसर पर मास्टर रामकुमार माली, अनिल जायसवाल, संजय श्रीमाली, रमेश श्रीमाली, मनोज श्रीमाली, विवेक श्रीमाली, रामचंद्र श्रीमाली,विनोद जायसवाल, राजेश प्रजापति, संतोष प्रजापति, सुनील कुमार गुप्ता, शशांक श्रीवास्तव, शिव सैनी, राज माली, शिव माली, वीरेंद्र जायसवाल, मनोज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें