• Sat. Apr 18th, 2026

    टी डी इंटर कालेज मे नैतिक खेल एंव शारीरिक शिक्षा की परीक्षा प्रधानाचार्य डाँ सत्यप्रकाश सिह ने परीक्षा का किया निरीक्षण

    BySatyameva Jayate News

    Feb 10, 2026
    Oplus_16908288
    Share

    नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा की बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 के छात्र छात्राओं की टीडी इंटर कॉलेज के मुख्य भवन परिसर में शुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न हुई,,प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह ने समस्त परीक्षा कक्षो का विधिवत एवं गहन निरीक्षण किया,,साथ में प्राक्टोरियल बोर्ड के अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह एवं परीक्षा विभाग के प्रभारी राजेश कुमार सिंह की टीम लगातार चक्रमण करती रही,, परीक्षा प्रारंभ होने से समाप्ति तक 3 घंटे तक विद्यालय परिसर में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित था और सीसीटीवी के माध्यम से लगातार निगरानी टीम मॉनिटरिंग करती रही । क्रीड़ा प्रभारी राजीव कुमार सिंह लगातार छात्र छात्राओं को यूपी बोर्ड से आवंटित अनुक्रमांक की जानकारी प्रदान करते हुए दिखे ,,कक्षा 10 के छात्र-छात्राए परीक्षा के प्रति पूरे जोश और उत्साह से लबरेज थे। उक्त समस्त जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी बद्रीनाथ सिंह ने दी

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *