सी ओ सिटी (आईपीएस) ने सभी वीरांगनाओ को किया सम्मानित



जौनपुर
शंभूगंज के मझौली सर्वोदय चिल्ड्रन जूनियर हाईस्कूल के करीब 100 छात्राओं को राष्ट्रीय खिलाड़ी ताइक्वांडो के प्रवीण मिश्रा के द्वारा विगत 10 दिनों से निशुल्क मिशन वीरांगना खेल एवं एजुकेशन ट्रस्ट के माध्यम से निशुल्क मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दिया जा रहा था यह मुहिम पूरे जिले में चलाए जा रही है निशुल्क मिशन वीरांगना खेल एवम शिक्षा ट्रस्ट के माध्यम से इन बहादुर बेटियों को सम्मानित करने पहुंचे आईपीएस ऑफिसर गोल्डी गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मिशन वीरांगना ट्रस्ट की अध्यक्ष शिवानी मिश्रा और शाखा प्रबंधक यूनियन बैंक के मनीष प्रसाद जी रहे इन अतिथियों ने 100 बेटियों को मिशन वीरांगना का सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रवीण मिश्रा ने बताया इस ट्रस्ट का उद्देश्य 10 लाख बेटियों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देकर इनका नारी सशक्तिकरण के द्वारा बहादुर बनाना और यह मुहिम बहुत तेजी से पूरी जौनपुर में हर ब्लॉक में चल रहा है ips गोल्डी गुप्ता ने कहा आज ऐसी मुहिम को पूरे उत्तर प्रदेश में होना चाहिए क्योंकि मुश्किल समय में यही मार्शल आर्ट उनका काम में आना है और हमारी तरफ से कोई प्रशासनिक सेवा चाहिए बेटियों के लिए तो मैं पूरी तरह से तैयार हूं और उनका दिलवाता भी रहूंगा मिशन वीरांगना ट्रस्ट की अध्यक्ष शिवानी मिश्रा ने कहा हमारा ट्रस्ट मुख्य रूप से नारी सशक्तिकरण के लिए ही बना है और हमेशा इनके लिए निशुल्क सेवा देता रहेगा इसी कड़ी में सर्वोदय चिल्ड्रन जूनियर हाई स्कूल की प्रिंसिपल अरूणा सिंह और प्रबंधक विपिन कुमार सिंह सभी का आभार जताया इस मौके पर श्री आनंद शुक्ला ताइक्वांडो मैनेजमेंट मिश्रा सहित सैकड़ो ग्रामीण और अभिभावक भी मौजूद रहे

