विलादत के मौके पर रक्तदान से दिया इंसानियत का पैग़ाम

Share

जौनपुर

जनपद जौनपुर में हमेशा भाई चारे का संदेश दियाहै इस प्रकार का सराहनीय दृश्य देखने को मिला, जब एक विशेष समुदाय द्वारा धार्मिक अवसर को सेवा और इंसानियत से जोड़ते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन न सिर्फ समुदाय विशेष बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन गया।
3 व 4 शाबान की विलादत पर हुआ आयोजन
3 शाबान मौला हुसैन एवं 4 शाबान मौला अब्बास की विलादत के पुरखुलूस मौके पर मो. मोहल्ला सिपाह कमेटी की जानिब से सिपाह चौराहा पर एक विशाल ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी धर्म और जाति के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल
रक्तदान शिविर में यह देखने को मिला कि धर्म और जाति की सीमाओं से ऊपर उठकर लोगों ने मानवता के लिए रक्तदान किया। कार्यक्रम ने आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का मजबूत संदेश दिया।
इन लोगों ने निभाई अहम भूमिका
ब्लड डोनेशन कैंप के आयोजन में अली हैदर, मजहर, इरफान आज़मी, मुनव्वर हुसैन, सोनू हैदर, अमन हैदर, इकराम हुसैन बंटी का विशेष योगदान रहा। वहीं डॉ. बी.एन. दुबे (भोलानाथ दुबे), अध्यक्ष IMA, की चिकित्सकीय देखरेख में शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
लगभग 40 लोगों ने किया रक्तदान
शिविर में लगभग 40 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से सिपाह चौकी इंचार्ज आलोक त्रिपाठी भी शामिल रहे, जिनकी सहभागिता ने आमजन को और अधिक प्रेरित किया।
समाज के लिए प्रेरणादायक पहल
आयोजकों का कहना है कि इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी किए जाएंगे ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। क्षेत्रवासियों ने इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे समाज के लिए एक नई दिशा देने वाला कदम बताया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें